
आज कल के भाग दौड़ के जीवन मे सबसे आम बीमारी है शरीर मे खून (hemoglobin) की कमी होना , इस बीमारी से निज़ात पाने के लिए हम तरह तरह के supplement लेते है , मंहगे से मंहगे doctor के पास जा कर इस बीमारी का इलाज करवाते है परंतु इसका हमे उचित परिणाम नही मिल पाता है ।
शरीर मे (hemoglobin) या खून की कमी होने का सबसे बड़ा कारण daily routine का सही नहीं होना और सही और प्रॉपर diet follow नही करना ।
Hemoglobin या खून की कमी होने से हम जाने अनजाने में अन्य और बीमारियों से दोस्ती कर लेते है जिसका पता हमे बाद में चलता है ।
खून की कमी होने से हमारा शरीर कमजोर हो जाता है
जिससे बार बार चक्कर आना , नींद नही आना , जल्दी थकान जैसे कई अन्य बीमारी हमे जाने-अनजाने में हो जाती है ।
इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए हम आज शरीर मे hemoglobin खून बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू और अचूक उपाय बताने जा रहे है जिनमे से कुछ उपाय भी निरतंर करने पर शरीर मे hemoglobin खून की कमी को आसनी से दूर किया जा सकता है और हमारे शरीर मे होने वाली जाने-अनजाने में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है ।
खून (Hemoglobin) की कमी को दूर करने के घरेलू उपाय :-
हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) ऐसे बढ़ाएं यदि शरीर में भी खून की कमी है तो अपने आहार पर खास ध्यान दें।
अकसर दैनिक जीवन मे थकान, कमजोरी रहना, त्वचा का रंग पीला पड़ जाना, हाथ-पैरों में सूजन आदि एनीमिया के लक्षण हैं। इस समस्या से पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा परेशान रहती हैं।
जिन लोगों के खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बहुत कम हो जाती है, वो लोग एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। एनीमिया के रोगी को लौह तत्त्व, विटामिन बी, फोलिक एसिड की कमी होती है। कभी-कभी अनुवांशिक कारणों से भी यह रोग हो सकता है।
पालक, सरसों, बथुआ, मटर, मेथी, हरा धनिया, पुदीना और टमाटर अपने भोजन में जरूर शामिल करें।
जामुन और आंवले का रस समान मात्रा में मिलाकर पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर बढ़ता है। खून की कमी नहीं होती है। रोजाना एक गिलास टमाटर का रस पीने से भी खून की कमी दूर होती है। टमाटर का सूप भी पिया जा सकता है। सिंघाड़ा शरीर को शक्ति प्रदानकरता है और खून बढ़ाता है। इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्त्व पाए जाते हैं।
कच्चे सिंघाड़े का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) की मात्रा तेजी से बढ़ती है।
पपीता, अंगूर, अमरूद, केला, सेब, चीकू और नीबू का सेवन करें। अनाज, दालें, मुनक्का, किशमिश और गाजर का सेवन करें।
साथ ही, रात में सोने से पहले पिंड-खजूर दूध के साथ लें। एलोवेरा जूस का सेवन करें। नाश्ते से 30 min. पहले 30 ml एलोवेरा जूस दिन में रोजाना लें।
सूर्यनमस्कार, सर्वांगआसन, शवासन और पश्चिमोत्तानासन करने से पूरे शरीर में खून का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके अलावा, गहरी सांस लेना और प्राणायामकरना भी लाभदायक होता है। रोजाना एक गिलास अनार का रस पीने से हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) बढ़ता है।
लौकी का जूस पीने से शरीर मे खून की मात्रा बढ़ती है।
मुनक्का को रात में पानी भिगो दें। सुबह पानी को पी लें और मुनक्का चबाकर खा लें। कुछ ही दिनों में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) सामान्य हो जाएगा।
सेब का जूस लें। एक गिलास चुकंदर का रस और स्वादानुसार शहद मिलाएं। इसे रोजाना पिएं। इस जूस में लौह तत्त्व अधिक मात्रा में होता है।
दो चम्मच तिल दो घंटों के लिए पानी में भिगो दें। पानी छानकर तिल को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन में दो बार खाएं।
पके हुए आम के गूदे को अगर मीठे दूध के साथ लिया जाए तो खून बढ़ता है।
सुबह के समय धूप में बैठें। चाय और कॉफी पीना थोड़ा कम कर दें, क्योंकि ये शरीर को आयरन सोखने से रोकते हैं।
अनंतमूल, सौंफ और दालचीनी की समान मात्रा लेकर चाय बनाकर पिएं। दिन में एक बार लें। खून की कमी दूर हो जाएगी।
भुट्टे एनीमिया के रोगियों के लिए पौष्टिक होते हैं। मक्के के दाने उबालकर खाने से शरीर मे खून की मात्रा बढ़ती है।
मूंगफली के दाने गुड़ के साथ चबा-चबाकर खाएं। शरपुंखा की पत्तियों और फलियों के लगभग 20 मिली. रस में 2 चम्मच शहद मिला लें।इस मिश्रण को सुबह-शाम लें। इससे खून साफ होता है और शरीर मे खून (Hemoglobin) की मात्रा बढ़ती है।
गेहूं, चना, मोठ, मूंग को अंकुरितकर नीबू मिलाकर सुबह नाश्ते में खाएं।
सितोपलादि चूर्ण 50 ग्राम, आमल की रसायन 50 ग्राम, अश्वगंधा सत्व 50 ग्राम, शतावर चूर्ण 10 ग्राम, सिद्ध मकरध्वज 5 ग्राम, लौहभस्म 10 ग्राम, अष्टवर्ग चूर्ण 25 ग्राम, शहद 300 ग्राम। इस योग को 5 से 10 ग्राम मात्रा में सुबह-शाम चाटकर मीठा दूध पिएं।इसके सेवन से खून बढ़ता है। नमक और लहसुन का नियमित सेवन खाने के साथ चटनी के रूप में करें। हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) की कमी दूर हो जाती है।
फालसा खाने से खून बढ़ता है। फालसे के फल या शर्बत को सुबह-शाम लेने से बहुत जल्दी आराम मिलता है।
हंसपदी के पौधे का चूर्ण बनाकर शहद के साथ उपयोग करने से खून की शुद्धि होती है और शरीर में साफ खून प्रवाहित होने लगता है।
इस चूर्ण को शहद के साथ चाटने या पानी के साथ लेने से खून (Hemoglobin) में वृद्धि होती है और एनीमिया की शिकायत भी दूर हो जाती है।
Leave a Reply